फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress did Satyagraha in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress did Satyagraha in protest against Agneepath
अंबेडकरनगर। अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना न सिर्फ युवाओं, बल्कि देश के लिए भी कतई उचित नहीं है। एक तरफ जहां युवाओं का भविष्य अंधकारमय होगा, तो वहीं देश की सुरक्षा को भी खतरा है। ऐसे में युवाओं व देश हित को देखते हुए अविलंब इस योजना को वापस लिया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही इसे वापस नहीं लिया गया तो सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कहीं एसडीएम तो कहीं तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में अमित जायसवाल, गुलाम रसूल छोटू, बृजेश त्रिपाठी, सुखीलाल वर्मा, रवीश शुक्ला आदि ने सत्याग्रह किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार खुद ही नहीं समझ पा रही है कि आखिर वह क्या करना चाहती है। अजीब बात है कि बीते दिनों जो किसान बिल लाया गया, वह किसानों को मंजूर नहीं था।
विज्ञापन

आंदोलन हुआ तो आखिर में पीछे हटते हुए इसे वापस लेना पड़ा। अब अग्निपथ योजना लेकर आई, जो युवाओं को मंजूर नहीं है। सदन में बगैर किसी चर्चा के लाई गई इस योजना से देश व युवाओं को बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में देश व युवाओं के हित को देखते हुए इसे अविलंब वापस लिया जाए। इसी प्रकार टांडा, भीटी व आलापुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed