फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Condition of contract lineman injured due to beating is critical

Ambedkar Nagar News: पिटाई से घायल संविदा लाइनमैन की हालत गंभीर

Tue, 29 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Condition of contract lineman injured due to beating is critical
अंबेडकरनगर। पुलिस चौकी में बंद कर संविदा लाइनमैन की पिटाई के बाद उसकी हालत मंगलवार को भी जिला अस्पताल में गंभीर बनी रही। उसकी मां ने डीएम व एसपी को पत्र भेजकर चौकी प्रभारी व चार सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इस बीच पुलिस को अपनी गर्दन फंसती नजर आई तो अब युवक की मां की तरफ से पूर्व प्रधान पर पिटाई व धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद के मया बाजार निवासी बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन कुशल कुमार (26) को सोमवार दिन में जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। उसका आरोप था कि मामा के घर बंटवारे के दौरान एक पूर्व प्रधान से उसका विवाद हो गया। घंटों बाद अकबरपुर पुलिस चौकी के दो सिपाहियों ने उसे पकड़ा। इसके बाद मिझौड़ा से आए पुलिसकर्मी उसे लेकर मिझौड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। वहां लूट का आरोप लगाते हुए पैसा देने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान गाली देने से मना करने पर चौकी प्रभारी व चार सिपाहियों ने उसे जमकर पीटा। इसी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले तो पुलिस प्रशासन ने इस मामले काे अत्यंत हलके में लिया, लेकिन बाद में सीओ सिटी को जांच सौंप दी। इस बीच कुशल की तबीयत दूृसरे दिन भी सामान्य नहीं हुई। वह जिला अस्पताल ही भर्ती रहा। मंगलवार सुबह कोतवाल बीबी सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उससे मुलाकात की। बताया कि उसकी मां दयावती की तहरीर पर पूर्व प्रधान आलमगीर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

तहरीर से निकलवाया पुलिसकर्मियों का नाम
पुलिस पिटाई से बीमार पड़े युवक की मां ने सोमवार दिन में ही डीएम व एसपी को लिखित शिकायत उनके कार्यालय में दी थी। इसमें पूर्व प्रधान आलमगीर पर विवाद के बाद पिटाई करने का जिक्र था। सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुई इसी तहरीर में नीचे चौकी प्रभारी व चार सिपाहियों पर पिटाई करने, सीने पर चढ़ने और गला दबाकर बंदूक के बट से मारने का जिक्र था। इस बीच लाइनमैन की तबीयत बिगड़ जाने पर जब पुलिस खुद को फंसता देखने लगी तो आरोप है कि तहरीर बदलवा दी। इसमें से पुलिसकर्मियोंं का नाम हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही जांच
सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र पर विभागीय जांच की जा रही है। युवक का बयान दर्ज हुआ है। पुलिसकर्मियोंं के बयान भी दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed