{"_id":"627ff54de4bbdb4f676b0a88","slug":"concern-expressed-on-rising-inflation-in-seminar-ambedkar-nagar-news-lko6306184193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार में बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार में बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता
विज्ञापन
शिकागो अमेरिका में रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन से मुलाकात करते सांसद रितेश पांडेय।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जलवायु परिवर्तन पर शिकागो में आयोजित सेमिनार में भाग लेने के दौरान बसपा सांसद रितेश पाण्डेय ने देश के पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी इस मुलाकात को साझा करते हुए बताया कि पूर्व गवर्नर के साथ उनकी बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में साझा किया। कहा कि कोरोना महामारी ने लघु एवं मध्यम उद्योग को तगड़ा झटका लगा था।
अमेरिका के प्रतिष्ठित शिकागो विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए सांसद रितेश पांडेय बीते दिनों अमेरिका पहुंचे थे। वहां उन्होंने विभिन्न देशों के तमाम विद्वानों आदि के साथ अलग अलग मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इसी चर्चा में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी पहुंचे हुये थे। वहां सांसद रितेश ने रघुराम राजन व अन्य के साथ हुई चर्चा में कहा कि जलवायु परिर्वतन चुनौती का समाधान अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही संभव है। उम्मीद जताई कि शिकागो की गोष्ठी से वैश्विक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।
सांसद ने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योग बीते वर्षों में कोरोना महामारी का शिकार हुए हैं। उत्पादन में कमी हुई है। अप्रैल में खुदरा मुद्रा स्फीति की दर 7.79 प्रतिशत थी, जो बीते आठ वर्षों में सबसे अधिक है। मार्च में यह दर 6.95 थी, जबकि इस जनवरी से हर माह खुदरा महंगाई 6 प्रतिशत से अधिक रही है। खुदरा महंगाई की दर अप्रैल में 8.83 प्रतिशत पहुंच गई। आमजन को राहत पहुंचाने की बजाय सरकार व सत्ताधारी पार्टी अनावश्यक मुद्दों को उछाल कर ध्यान भटका रही हैं। जरूरत इस बात की है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश की जाय।