फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Complete the necessary preparations in time

समय रहते पूरी करें जरूरी तैयारियां

Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Complete the necessary preparations in time
अंबेडकरनगर। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सोमवार को जिला अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 कंट्रोल कक्ष का भी निरीक्षण किया। रजिस्टर का अवलोकन कर इस दौरान उन्होंने जरूरी फीडबैक हासिल किया। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन ने जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आईसीयू वार्ड, वेंटिलेटर वार्ड में वेंटिलेटर की उपलब्धता, डायलिसिस वार्ड एवं आक्सीजन की उपलब्धता का जायजा लिया। कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार से कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कोविड-19 के मद्देनजर अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 कंट्रोल कक्ष का भी जायजा लिया। वहां रखे रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ ही उन्होंने फीडबैक हासिल किया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश को निर्देशित करते हुए कहा कि समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि कोविड-19 संक्रमितों का समुचित इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed