फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Complaint about the sale of copies-books in school is correct, response demanded

Ambedkar Nagar News: स्कूल में कॉपी-किताब बिक्री की शिकायत सही, जवाब तलब

Wed, 08 Apr 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Complaint about the sale of copies-books in school is correct, response demanded
अमर उजाला में पांच अप्रैल को प्रका​शित खबर।-संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर में विद्यालय परिसर में कॉपी-किताबें बेचने और अभिभावकों का आर्थिक शोषण करने की शिकायत जांच में सही पाई गई। डीआईओएस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


पांच अप्रैल को माई सिटी में ''विद्यालयों की तय हैं दुकानें, डेढ़ गुना बढ़े कॉपी-किताबों के दाम'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाया था। उन्हें किताबों और कॉपियों के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। जलालपुर के अभिभावक आदित्य गोयल ने डीएम से शिकायत कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डीएम अनुपम शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईओएस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को विनय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच अधिकारी ने सात अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विद्यालय प्रबंधन आर्थिक शोषण में संलिप्त है। विद्यालय प्रबंधन को तीन दिवस के भीतर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विद्यालय के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed