{"_id":"67a4914a3f277111e00e7b4a","slug":"complaint-16-times-solution-on-paper-problem-remains-the-same-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129048-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 16 बार शिकायत, कागजों पर हुआ समाधान, समस्या जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 16 बार शिकायत, कागजों पर हुआ समाधान, समस्या जस की तस
Thu, 06 Feb 2025 04:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड भियांव क्षेत्र के ग्राम जल्दीपुर में पिछले काफी समय से रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने करीब 16 बार आईजीआरएस से लेकर कई अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार सिर्फ कागजों पर रिपोर्ट लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाता है।
हकीकत में समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के शेर बहादुर यादव ने एक बार फिर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बरसात से लेकर आम दिनों में भी गांव के रास्ते पर जलभराव रहता है। बच्चों को लंबी दूरी तय कर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व में शिकायत पर बीडीओ अंजली भारतीय ने गांव का निरीक्षण किया था और ग्रामीणों को जल्द मार्ग दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह भी हवाहवाई साबित हुआ।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी गलत रिपोर्ट लगाकर समस्या का फर्जी निस्तारण कर देते हैं। प्रधान दिलीप यादव ने बताया कि कार्ययोजना बनाकर मरम्मत कराई जाएगी। वहीं बीडीओ अंजलि भारतीय ने बताया कि रास्ते का पूरा मामला राजस्व विभाग का है। तहसील अधिकारियों को पत्राचार किया है।