फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Common people upset due to rising inflation

बढ़ती महंगाई से आम लोग परेशान

Thu, 30 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Common people upset due to rising inflation
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना देकर किसानों व आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। कहा गया कि मौजूदा समय में किसान विभिन्न मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। बढ़ती महंगाई से जहां आम लोग त्रस्त हैं तो वहीं बेरोजगारी से युवा भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि किसानों का हितैषी होने का दावा तो बढ़-चढ़कर किया जाता है लेकिन उनकी समस्याएं दूर करने की जब बात आती है तो सभी मौन साध लेते हैं। खाद व बीज के लिए किसान भटकते रहते हैं। किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे आम लोग पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। इसके साथ ही बेरोजगारी भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। रोजगार न मिलने से युवा भी परेशान हो रहे हैं। कहा गया कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed