{"_id":"68cef296908aa652fe0bd411","slug":"colors-of-science-and-enthusiasm-for-innovation-seen-in-the-exhibition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-142381-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रदर्शनी में दिखे विज्ञान के रंग, नवाचार की उमंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रदर्शनी में दिखे विज्ञान के रंग, नवाचार की उमंग
Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मॉडल के साथ मौजूद अंतिमा सोनी व काजल
- फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। तक्षशिला एकेडमी, लोरपुर तजन में शनिवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने जूनियर व सीनियर वर्गों में अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और समाज से जुड़े विषयों पर आधारित कई प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे।
आरएवी पब्लिक स्कूल, इल्तिफातगंज के छात्र सत्यम वर्मा और आशीर्वाद पटेल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्मार्ट बायो-सेंसर वियरेबल डिवाइस का मॉडल प्रस्तुत किया। यह डिवाइस किसी भी संकट की स्थिति में स्वचालित अलर्ट और आपात संदेश भेजता है। सेंसर शरीर में हो रहे परिवर्तनों को पहचानकर तुरंत प्रतिक्रिया देता है। प्रदर्शनी में चयनित प्रतिभागियों को अब मंडल और राज्य स्तर की विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी ने न सिर्फ छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार क्षमता को मंच दिया, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक सोच की दिशा में भी प्रेरित किया।
फोटो-14
प्रदूषण को कम करने के लिए सोलर कार
अमर गांधी पुस्तकालय बालिका इंटर कॉलेज, जलालपुर की छात्राएं अंतिमा सोनी और काजल गौड़ ने गियर प्रोपल्शन सोलर कार का मॉडल प्रस्तुत किया। यह कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
फोटो-15
वर्षा जल संचयन मॉडल
बीएसआरडी इंटर कॉलेज, टांडा की छात्राएं इलमा तसलीम और अंतिमा कुमारी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्षा जल को एकत्र कर घरेलू उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है। **
फोटो-16
इको रूफ से बिना एसी-कूलर के ठंडक
जनता इंटर कॉलेज, टांडा के छात्र विवेक पटेल ने इको रूफ सिस्टम का मॉडल दिखाया। यह मॉडल शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाकर वातावरण को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे एसी और कूलर की आवश्यकता घटती है।
फोटो-18
जटिल वैज्ञानिक अवधारणाएं अब आसान
जीजीआईसी, जलालपुर की जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रष्टि वर्मा ने न्यूक्लियोजोम और फर्टिलाइजेशन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों को जैविक प्रक्रियाओं की बेहतर समझ मिलती है।
फोटो-19
टीएलएम मॉडल से भाषा होगी सहज
हिंदी भाषा के अध्ययन के लिए भाषा वृक्ष, वर्ण विचार और उच्चारण स्थान पर आधारित टीएलएम, मॉडल ने भी सबका ध्यान खींचा। यह छात्रों को भाषा की मूल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने में मदद करता है।