फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Coldrif cough syrup not found in the test, samples for others

Ambedkar Nagar News: जांच में नहीं मिला कोल्ड्रिफ कफ सिरप, अन्य के लिए नमूने

Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Coldrif cough syrup not found in the test, samples for others
ड्रगवेयर हाउस का निरीक्षण करते औष​धि निरीक्षक। 
अंबेडकरनगर। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों के बाद अंबेडकरनगर में भी औषधि प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप की बिक्री की सख्त निगरानी शुरू कर दी है। कई दुकानों से सिरप के नमूने लिए गए हैं, जबकि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को ड्रग वेयरहाउस और दर्जनों मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोल्ड्रिफ सिरप कहीं भी नहीं पाया गया, लेकिन टीम ने सोपेक्स, एलएस जूनियर, टोपेक्स समेत अन्य ब्रांड के कफ सिरप के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

औषधि विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री किसी भी सूरत में न की जाए। कहीं पर इस सिरप की बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की मौत की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल सभी कंपनियों के कफ सिरप के सैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कोई सिरप मानक से बाहर है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed