फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cold wave in ambadkar nagar

ठंड के कहर का असर, चार जनवरी तक इंटर के विद्यालय बंद

Mon, 30 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
cold wave in ambadkar nagar
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते यात्री। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ठंड का कहर समूचे जिले में सोमवार को भी दिखा। असर यह हुआ कि जिला प्रशासन के निर्देश पर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया। इस बीच सोमवार को दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन गलन में कोई कमीं नहीं हो सकी। हाड़कंप देने वाली ठंड से समूचा जिला कांप उठा।
विज्ञापन

दोपहर तक तो जिले की छोटी बड़ी बाजारों में लगभग पूरी तरह सन्नाटा रहा, लेकिन जब दोपहर बाद धूप निकली, तो लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर जरूरी सामानों की जल्दी जल्दी खरीददारी की ओर शाम होने से पहले ही घर पहुंच गए। इस बीच शाम होते होते एक बार फिर से समूचा जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया। इससे शाम होते होते बाजारों में फिर से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जगह जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। चाय के होटलों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। हांड़कंपाऊ ठंड के चलते सरकारी व निजी संस्थानों में कर्मचारी विलंब से पहुंचे। जिला अस्पताल में भी चिकित्सक विलंब से पहुंचे और निर्धारित समय से पहले ही अस्पताल छोड़कर चले गए। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांड़कंपाऊ ठंड का कहर सोमवार को कुछ अधिक ही रहा। सर्द हवाओं के बीच गलन से समूचा जिला कांप उठा। ठंड से ठिठुरते लोग ज्यादातर समय घरों व प्रतिष्ठानों में ही दुबके रहे। घर से बाहर निकलने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जो लोग घर से बाहर निकले, वे ठंड से बचने का पूरा इंतजाम कर रखा था। अत्यंत खराब मौसम होने के चलते बाजारों में दोपहर तक लगभग पूरी तरह सन्नाटे का माहौल रहा। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन गलन व सर्द हवा के चलते इसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका।
धूप के बावजूद तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि धूप देख लोग घर से बाहर निकले और बाजारों में पहुंचकर जल्दी जल्दी काम निपटाकर घरों को वापस हो लिए। शाम होते होते एक बार फिर से समूचा जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया। इससे बाजारों में फिर से सन्नाटा पसर गया।
स्कूल बंद होने वाले आदेश का सख्ती से हो पालन
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए विद्यालयों में अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्देश दे दिया। इससे पहले 30 दिसंबर तक ही इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित था। डीएम के निर्देश के बाद डीआईओएस विनोद कुमार सिंह व बीएसए अतुल कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। दोनों अधिकारियों ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
फसल को लेकर किसानों में बढ़ी चिंता
सर्द हवाओं के बीच गलन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वे अपनी फसल को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार की जुगत में लग गए हैं। किसान जगदीश कुमार व अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मौसम ने अब दलहनी व तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डालाना प्रारंभ कर दिया है। जिन फसलों में फूल आ गए हैं, उनका झड़ना प्रारंभ हो गया है। यदि यह सिलसिला इसी प्रकार से जारी रहा, तो इसका सीधा प्रभाव उपज पर पड़ेगा।

कहा कि फसल को बचाने के लिए खेतों में राख का छिड़काव शुरू कर दिया है। किसान अरुण कुमार व शीतला प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से गलन है, उससे फसलों को पाला पडने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो इससे आलू, सरसों, मटर की फसल को पाला पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed