{"_id":"67606a36151ee2ae4c083a9a","slug":"coal-was-left-in-the-derailed-goods-train-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126315-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पटरी से उतरी मालगाड़ी में पड़ा रह गया था कोयला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पटरी से उतरी मालगाड़ी में पड़ा रह गया था कोयला
Mon, 16 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर टांडा रेल पटरी की मरम्मत करती मशीन।
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर) टांडा रेलवे स्टेशन के उत्तरी यार्ड में दो दिन पहले मालगाड़ी के दो डिब्बों के पटरी से उतर जाने की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एनटीपीसी को कोयले की आपूर्ति कर लौट रही मालगाड़ी के इन दो डिब्बों में करीब 10 क्विंटल कोयला एक तरफ बचा रह गया था। रेलवे के अधिकारी इसे ही संतुलन खो देने के चलते हादसा होना मान कर चल रहे हैं। सोमवार को भी अत्याधुनिक एमएफआई ट्रैक टैंपिंग मशीन से ट्रैक की मरम्मत का दौर चला।
दो दिन पूर्व टांडा रेलवे स्टेशन के उत्तरी यार्ड में हुए हादसे को लेकर रेलवे की तरफ से जांच का दौर सोमवार को भी जारी रहा। एक दिन पहले लखनऊ और वाराणसी से वरिष्ठ अधिकारियों ने टांडा पहुंचकर जांच की थी। इसमें पाया गया कि एनटीपीसी में कोयला उतारकर वापस लौट रही मालगाड़ी के दो डिब्बों के 12 पहिए ट्रैक से उतर गए। हालांकि अन्य डिब्बे पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के बाद उसी दिन शाम तक रूट तो बहाल हो गया लेकिन एक ट्रैक पर काम चल रहा है।
इस बीच जांच में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जो दो डिब्बे पटरी से उतरे उसमें लगभग 10 क्विंटल कोयला बचा रह गया था। रेल अधिकारी इसे ही हादसे का बड़ा कारण मान कर चल रहे हैं। जांच में पाया गया कि दोनों डिब्बों में एक ही तरफ का कोयला नहीं उतर पाया। इसके पीछे डिब्बे को पलटने वाली मशीन में आई तकनीकी खराबी बताई गई है।
विज्ञापन
रेलवे ने दोनों डिब्बों को स्टेशन पर ही रोक रखा है। इन्हें अब तकनीकी टीम की मौजूदगी में एनटीपीसी के डंपिंग यार्ड ले जाया जाएगा। वहां तौल होगी। इसके बाद ही जांच पूरी होगी। इसके लिए अधिकारियों की एक टीम सोमवार को आने वाली थी लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंची। इसके अलावा वापस लौटते समय ट्रेन की गति और ट्रैक की स्थिति भी जांच के दायरे में है।
...........
उठे कई गंभीर सवाल
पटरी से उतरे दोनों डिब्बों से कोयला पूरी तरह से उतर न पाने को बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। कोयला उतारने के लिए लगी मशीन में यदि तकनीकी खराबी से कोयला बचा रह गया तो इसकी सूचना संबंधित को क्यों नहीं दी गई। जिन लोगों की यह जिम्मेदारी होती है वह उस वक्त कहां थे। माना जा रहा है कि एनटीपीसी की तरफ से लापरवाही बरते जाने की रिपोर्ट देने की तैयारी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि रेलवे की तरफ से यह क्यों नहीं देखा गया कि उनके सभी डिब्बे अनलोड हुए या नहीं।