फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Coach indicator is faulty, taps are spewing hot water

Ambedkar Nagar News: कोच इंडिकेटर खराब, टोंटियां उगल रहीं गर्म पानी

Fri, 16 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Coach indicator is faulty, taps are spewing hot water
खराब पड़े कोच इंडिकेटर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन सिर्फ नाम का बनकर रह गया है। गर्मी का मौसम, तेज धूप और ऐसे में प्यास लगे तो अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पानी का इंतजाम नहीं हैं। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई नए कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर नजर नहीं आता है। आलम ये है कि प्याऊ का पानी गर्म होने से यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। वाटर कूलर केवल देखने के लिए लगाए गए हैं।यहां से प्रतिदिन, हफ्ते में तीन दिन और साप्ताहिक को मिलाकर 33 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। करीब पांच हजार यात्री आवागमन करते हैं। दो प्लेटफार्म हैं। गाड़ियों की जानकारी और कोच संख्या का पता नहीं चल पाता है। अधिकतर कोच इंडिकेटर खराब पड़े हैं। यह बात पड़ताल में नजर आई।
विज्ञापन

फोटो-16
सुबह- 6:10 बजे

स्थान- पुलिस सहायता केंद्र : कोई कर्मचारी नहीं
-यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस सहायता केंद्र बनाया तो गया है, लेकिन सुबह वहां पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पार करते हुए कई यात्री नजर आए। उनको ऐसा करने से रोकने के लिए जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन


फोटो-17
सुबह-6:20 बजे

स्थान-स्टेशन अधीक्षक कार्यालय : बंद मिला ताला
- स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन के कामकाज को व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसमें ट्रेनों की समय पर आवाजाही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है, लेकिन यहां तो कार्यालय में ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18
दोपहर- 02:30
स्थान- टोंटी स्टैंड
-प्लेटफार्म नंबर एक व दो को मिलाकर 53 टाेंटियां लगी हैं, जिसमें से 40 में पानी ही नहीं आ रहा है। इसके अलावा छह टूटी पड़ी हैं। आनंद विहार जाने वाली ट्रेन यात्री जगजीवन राम ने बताया कि ट्रेन के रुकते ही ठंडा पानी खोज रहे हैं। वाटर कूलर तो लगे हैं, लेकिन उनको अभी शुरू नहीं किया गया है।

फोटो-19
दोपहर-2:35
स्थान-प्लेटफार्म एक व दो : कोच इंडिकेटर खराब
-रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर खराब पड़े हैं। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन के आगमन पर उनके निर्धारित कोच की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस पर कई बार यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है। कई बार तो यात्री प्लेटफार्म पर भाग दौड़ में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इसके बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। शहजादपुर की रहने वाली पूनम आनंद विहार ट्रेन के लिए जानकारी पूछती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed