फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CMS found absent during DM's inspection, instructions for action

Ambedkar Nagar News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमएस, कार्रवाई के निर्देश

Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
CMS found absent during DM's inspection, instructions for action
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम अविनाश सिंह को सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश नदारद मिले। बगैर किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उन पर कार्रवाई के लिए एडीएम को निर्देशित किया। इस बीच तेज ठंड को देखते हुए इमरजेंसी समेत सभी वार्डों में मरीजों में कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण की भनक लगते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने रविवार सुबह सभी वार्डाें में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए रूम हीटर लगा दिए। एक दिन पहले शनिवार के अंक में अमर उजाला ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याओं को उजागर किया था। इसमें ठंड से मरीजों को राहत देने को लेकर कोई ठोस कदम जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से न उठाए जाने की बात ‘स्वास्थ्यकर्मियों के कमरों में ब्लोवर, वार्डों में ठिठुर रहे मरीज’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम अविनाश सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान सीएमएस. डॉ. ओमप्रकाश बगैर किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीएम ने इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों में पहुंचकर मरीजों व तीमारदारों से जानकारी हासिल की, साथ ही कंबल भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने आश्वस्त किया कि ठंड से राहत दिलाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अलाव की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि मरीजों व तीमारदारों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए।

मैंने पूछा सीएमएस कहां हैं...

वार्ड में अव्यवस्था देख डीएम खासे नाराज हुए। जिला अस्पताल के स्टाफ से बोले, मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। मैंने पूछा सीएमएस कहां हैं। क्यों मेरा पारा चढ़ा रहे हैं आप लोग। इस पर अस्पताल स्टाफ ने जवाब दिया कि सीएमएस साहब लखनऊ गए हैं। ये जवाब सुनकर जिलाधिकारी ने सीएमओ से पूछा कि किससे पूछ के गए हैं सीएमएस, छुट्टी किससे ली है। एडीएम साहब देखिए, कार्रवाई कराइए। बिना मुझसे पूछे कैसे जिले से बाहर निकल गए। जाड़े का समय चल रहा है और एक कंबल दे रखे हो यहां पर...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed