{"_id":"674b5175b44073aa6e0911c7","slug":"cmo-found-four-personnel-including-two-doctors-absent-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125351-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीएमओ को गैरहाजिर मिले दो चिकित्सक समेत चार कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीएमओ को गैरहाजिर मिले दो चिकित्सक समेत चार कर्मी
Sat, 30 Nov 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने शनिवार को तीन सीएचसी व एक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इसमें दो चिकित्सक व दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। साथ ही कहा कि रवैये में सुधार नहीं हुआ तो आगे कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ शनिवार को सबसे पहले पीएचसी लखमीपट्टी पहुंचे। यहां प्रभारी समेत सभी कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने सभी की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों का उपचार बेहतर ढंग से करते रहें। इसमें कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। वे यहां से रामनगर सीएचसी पहुंचे। यहां प्रभारी समेत चिकित्सक व अन्य कर्मचारी तो मौजूद मिले, लेकिन टीबी क्लीनिक का एक कर्मी मनीष पाठक नदारद था। उसके बारे में कोई सूचना भी यहां मौजूद नहीं थी। सीएमओ ने बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर का जायजा लिया। यहां दो चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुमार व डॉ. शिप्रा मौर्य के अलावा एक कर्मी दीपक अनुपस्थित मिले।
सीएमओ ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक व कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया। स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि यदि समुचित उत्तर नहीं रहा तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बाद में बसखारी सीएचसी का भी जायजा लिया। यहां सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने सभी सीएचसी व पीएचसी के निरीक्षण में दवाओं की उपलब्धता व खून की जांच आदि को लेकर मरीजों से फीडबैक भी लिया। स्टॉक रजिस्टर भी जांचा।