फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM Yogi will come to Dandi tomorrow, preparations are complete

Ambedkar Nagar News: कल डांड़ी में आएंगे सीएम योगी, तैयारियां पूरी

Wed, 13 Nov 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Dandi tomorrow, preparations are complete
अंबेडकरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को डांड़ी गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव 14 नवंबर को यहां आकर सभा व चौपाल को संबोधित करेंगे। इन आयोजनों को लेकर बुधवार को तैयारियां तेजी से की गईं।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव की कमान संभालने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ मतदान से पहले 15 नवंबर को एक बार फिर से अंबेडकरनगर पहुंच रहे हैं। वे यहां इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के डांड़ी मैदान पर होने वाली सभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में वह पहले ही सभा को संबोधित कर चुके हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इससे पहले 14 नवंबर को यहां पहुंच रहे हैं। वे जनता इंटर कॉलेज उतरेथू में दोपहर बाद दो बजे सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सीएम के दौरे की सफलता व चुनाव प्रचार के लिए जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पदमसेन चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय ने अलग-अलग क्षेत्रों में कमान संभाली। उधर, सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी 14 नवंबर को कटेहरी पहुंच रहे हैं। वह दो दिन प्रवास कर अलग-अलग चौपाल व सभाओं को संबोधित करेंगे। सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी 17 नवंबर को कटेहरी पहुंच रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed