फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM will give the gift of 6778 projects today

Ambedkar Nagar News: सीएम आज 6778 परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 07 Sep 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
CM will give the gift of 6778 projects today
अंबेडकरनगर के हीड़ी पकड़िया में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर बनाया गया पंडाल। -संवा
छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के साथ ही देखेंगे विकास प्रदर्शनी
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद
अयोध्या आयुक्त और आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महरुआ /श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले को साढ़े 12 अरब की लागत वाली 6778 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने के साथ ही विकास प्रदर्शनी का जायजा लेंगे। यहीं पर कटेहरी उपचुनाव को लेकर तीन सौ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से वे विचार- विमर्श भी करेंगे। सीएम के दौरे की तैयारियों का एक दिन पहले अयोध्या आयुक्त व आईजी ने जायजा लिया।
कटेहरी उपचुनाव की कमान संभालने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ एक माह में तीसरी बार रविवार को भीटी तहसील के हीड़ी पकड़िया गांव आएंगे। आयोजनस्थल पर वॉटर प्रूफ पंडाल लगभग तैयार है। यहीं पर वे रविवार को छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपने के साथ ही कई योजनाओं के पात्रों को भी लाभान्वित करेंगे। प्रशासन ने इससे जुड़ीं तैयारियां एक दिन पहले शनिवार को ही पूरी कर लीं। डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ कौस्तुभ जहां दो दिन से हीड़ी पकड़िया में ही घंटों कैंप कर रहे थे तो वहीं शनिवार को अयोध्या से आयुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने यहां पहुंचकर हैलीपैड, मंच व पार्किंग समेत सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन






इन योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह अरब 86 करोड़ रुपये से 3529 परियोजनाओं का लोकार्पण जबकि पांच अरब 45 करोड़ रुपये से 3249 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिन कार्यक्रमों का शिलान्यास करेंगे उसमें तीन अरब की लागत से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 1284 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। आठ करोड़ से दरबन झील के इको पर्यटन विकास, डेढ़ करोड़ से श्रवणक्षेत्र धाम का विकास, सवा एक करोड़ से शिवबाबा धाम का पर्यटन विकास, लगभग आठ करोड़ से अकबरपुर गौहनिया मार्ग का चौड़ीकरण तथा 25 करोड़ की लागत से महरुआ मिझौड़ा यादवनगर का चौड़ीकरण शामिल है। लगभग चार अरब से हर घर नल योजना की 115 परियोजनाओं का लोकार्पण, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 फैकल्टी आवास का लोकार्पण, लगभग नौ करोड़ से राजकीय पॉलीटेक्निक में हुए अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गोरखपुर से चलकर हेलीकाॅप्टर से ठीक 11 बजे सुबह हीड़ी पकड़िया गांव में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। पांच मिनट बाद वे मंच पर पहुंचकर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। लगभग 55 मिनट तक वे यहां इन कार्यक्रमों के अलावा सभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे से आधा घंटा तक वे जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साढ़े 12 बजे वे सभास्थल से निकलकर हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 12 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

पिछले दो दौरे में ज्यादा कार्यकर्ताओं से सीएम की मुलाकात न हो पाने के चलते इस बार सीएम को कार्यकर्ताओं व नेताओं की मुलाकात का प्रबंध किया गया है। इसके लिए सभास्थल पर ही टेंट से विशेष हाल तैयार किया गया है। इसमें ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सीएम सीधा संवाद करेंगे। इसमें मुख्य रूप से कटेहरी उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। सीएम के साथ सीधी बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का नाम तय हुआ है। उनके चेहरे खिल उठे हैं। उधर इसके अलावा सीएम व आगमन व प्रस्थान के समय हेलीपैड स्थल पर भी तीन दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अलग से मिलने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि कटेहरी उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ही यह संवाद सीएम से कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बताया कि सीएम के लगातार दौरे से कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों में भी उत्साह का माहौल है। इसका सकारात्मक असर कटेहरी उपचुनाव में देखने को मिलेगा।







नौ चिकित्सकों को देंगे नियुक्ति पत्र
बीते दिनों साक्षात्कार व अन्य प्रक्रिया अपनाकर अलग-अलग अस्पताल के लिए नौ चिकित्सकों का चयन किया गया। इन सभी चिकित्सकों को अब रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से नियुक्तिपत्र सौपेंगे। इसे लेकर सभी संबंधित चिकित्सकों को जरूरी प्रशिक्षण दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed