फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM office took cognizance of power crisis

Ambedkar Nagar News: सीएम कार्यालय ने बिजली संकट का लिया संज्ञान

Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
CM office took cognizance of power crisis
जिला अस्पताल की बिजली गड़बडी ठीक करते बिजली कर्मचारी - संवाद।
जिला अस्पताल में खराब हुई है अंडरग्राउंड केबल, प्रभावित हुईं जांचें
विज्ञापन

अमर उजाला फाॅलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में बिजली संकट को लेकर जांच सेवाओं के प्रभावित होने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। वहां से मिले निर्देश के बाद बिजली विभाग ने गड़बड़ी दूर करने में तेजी शुरू कर दी है। इस बीच बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जांच सेवाएं प्रभावित होती रहीं।
जिला अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग से फीडर लगा है। इसकी अंडरग्राउंड केबल बीते दिनों खराब हो गई। इसके बाद बिजली विभाग ने वैकल्पिक प्रबंध के तहत आपूर्ति बहाल कराई। लगभग एक सप्ताह पहले हुई गड़बड़ी को अब तक दूर नहीं किया जा सका। इसका सीधा असर जांच सेवाओं पर पड़ा है। इसे लेकर सिर्फ अमर उजाला ने एक अक्तूबर के अंक में जांच सेवाओं के प्रभावित होने की खबर फोटो सहित प्रमुखता से प्रकाशित की। सीएम कार्यालय ने इस खबर का संज्ञान ले लिया। वहां से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को मामले में त्वरित प्रक्रिया अपनाने के निर्देश हुए, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इसका असर यह हुआ कि बिजली विभाग के अभियंताओं व कर्मियों ने गड़बड़ी खोजने में तेजी ला दी। जिला अस्पताल परिसर में ही एक जगह अंडरग्राउंड केबल के खराब हो जाने का पता चल गया। इसके बाद वहां भूमि की खोदाई कराकर केबल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक गड़बड़ी दूर कर ली जाएगी। इस बीच बृहस्पतिवार को भी लो वोल्टेज व बार-बार की कटौती से सीटी स्कैन व एक्स-रे आदि जांच सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा। कई मरीजों को इससे निराश लौट जाना पड़ा। उधर जेई सतीश ने बताया कि केबल क्षतिग्रस्त होने को लेकर अज्ञात के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed