{"_id":"62bdd74c4953344b631f7e77","slug":"cm-launched-online-common-facility-center-ambedkar-nagar-news-lko6375669148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य सुविधा केंद्र का सीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य सुविधा केंद्र का सीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में सामान्य सुविधा केंद्र के शुभारंभ मौके पर मौजूद अतिथि।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एक जिला एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को लखनऊ में वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के तहत टांडा में बनकर तैयार सामान्य सुविधा केंद्र टेक्सटाइल्स एसोसियेशन का ऑनलाइन शुभारंभ किया। कहा कि योजना को जिले में बढ़ावा देने के लिए यह केंद्र काफी मददगार साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने संस्था निदेशक मो. कासिम अंसारी से वर्चुअल संवाद करते हुए योजना के बाबत फीडबैक लिया। बाद में डीएम सैमुअल पॉल एन ने एक जिला एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के तहत अंकुर मौर्या को 10 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शिवनायक वर्मा को 25 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विवेक गुप्त को 10 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मोहम्मद ताहिर को 60 हजार, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जवाहिर को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
उन्होंने उद्यमियों को ऋण का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री आशुतोष सहाय पाठक, एलडीएम आशीष सिंह व एसडीएम टांडा दीपक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।