{"_id":"5fd241ad8ebc3e3b6e55be93","slug":"cm-ambedkar-nagar-news-lko554159289","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे को लेकर कम्हरिया घाट पर ठप रहा नाव का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे को लेकर कम्हरिया घाट पर ठप रहा नाव का संचालन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाई सर्वेक्षण को लेकर गुरुवार को कम्हरिया घाट पर नाव संचालन बंद रहा। इससे नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य तक नहीं जा सके। मायूस होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। नागरिकों ने प्रशासन की इस मनमानी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि सुरक्षा का हवाला देकर इस तरह से आवागमन बाधित कर देना उचित नही है। आवागमन बहाल रहे इसके लिए प्रशासन को समुचित प्रबंध करना चाहिए था।
बताते चलें कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर पीपे का पुल चालू न होने के कारण नाव के सहारे ही नागरिक आवागमन कर रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नागरिक नदी के इस पार से उस पार आवागमन करते हैं। इसमें न सिर्फ अंबेडकरनगर व गोरखपुर के यात्री शामिल होते हैं, बल्कि पास पड़ोस के कई जनपदों के यात्री इधर से ही होकर गुजरते हैं। नाव के सहारे नदी पार करने की व्यवस्था होने के चलते राहगीर, साइकिल व बाइक सवार ही इस समय इधर से आवागमन कर पा रहे हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कम्हरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल के हवाई सर्वेक्षण को लेकर प्रशासन द्वारा नौका संचालन बंद करा दिया गया। पूर्व में कोई सूचना न दिए जाने के चलते बड़ी संख्या में नागरिक आवागमन के लिए कम्हरिया घाट पहुंचे। नाव का संचालन न होने के चलते उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा, और अपनी यात्रा भी रद्द करनी पड़ी। कम्हरियाघाट पर नदी के उस पार जाने के लिए पहुंचे गोरखपुर के रापतपुर निवासी गौतम, लक्ष्मी, राजेंद्र प्रसाद राकेश चंद्र भभया निवासी श्रीकांत व कंचन, वैड़ाही निवासी दिग्विजय, जिघौरा निवासी सुनील, ने बताया कि वह लोग बुधवार को अंबेडकरनगर जिले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आज वापस घर लौट रहे थे, लेकिन नाव संचालन न हो ने से अब घर जा पाना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मदैनिया निवासी दिलीप यादव, भदया निवासी राजेंद्र प्रसाद, कम्हरिया निवासी प्रेमचंद ने बताया कि शादी कार्यक्रम में शामिल होने उन्हें गोरखपुर जाना था। नाव का संचालन बंद होने से आज कार्यक्रम में पहुंच पाना संभव नही है। प्रशासन को यदि नाव संचालन रोकना था तो इसके लिए एक-दो दिन पहले सूचना देना चाहिए था। इससे नागरिक समय रहते आवश्यक व्यवस्था कर लेते, लेकिन प्रशासन का यह रवैया मनमाना है। उधर, एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि नाव संचालन बंद होने की सूचना उनके पास नहीं है। प्रशासन की तरफ से नाव संचालन रोकने जैसी कोई बात नहीं है।