{"_id":"5fd23f938ebc3e40fc605ac3","slug":"cm-ambedkar-nagar-news-lko554156710","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के हवाई सर्वेक्षण को लेकर दिनभर मुस्तैद रहा पुलिस और प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के हवाई सर्वेक्षण को लेकर दिनभर मुस्तैद रहा पुलिस और प्रशासन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाई दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन दिनभर हलकान रहा। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर सुबह से ही आलापुर सीओ के नेतृत्व में सर्किल के तीनों थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ डटे रहे। करीब पौने चार बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर गोरखपुर जनपद सीमा की तरफ से आया और हवाई सर्वेक्षण करते हुए निकल गया। इसके बाद जनपद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर व आजमगढ़ जनपद का दौरा किया। इसी कार्यक्रम में उनका गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र व अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी पर कम्हरिया घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी था। इसके चलते ही जनपद पुलिस प्रशासन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सतर्क था। एक दिन पहले एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कम्हरिया घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था, और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया था। कहा था कि सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसपी के निर्देश के बाद आलापुर सर्किल पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करती नजर आयी। गुरुवार सुबह से ही सीओ जगदीशलाल टमटा के नेतृत्व में आलापुर सर्किल के राजेसुल्तानपुर एसओ पीएन तिवारी, आलापुर बृजेश सिंह व जहांगीरगंज थानाध्यक्ष नागेन्द्र सरोज पुलिस टीम के साथ कम्हरिया घाट पर सुरक्षा की कमान संभाल लिया।
लगभग पूरे दिन पुलिस टीम जनपद सीमा में कम्हरिया घाट पर बनी रही। शाम करीब पौने 4 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर गोरखपुर जनपद की तरफ से कम्हरिया घाट पहुंचा। मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से ही निर्माणाधीन पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद हेलीकाप्टर आगे की तरफ बढ़ गया। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जाने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। इस दौरान कम्हरिया घाट पर एलआईयू की टीम भी मौजूद रही। सीओ जगदीश लाल टमटा ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मुख्यत: गोरखपुर जनपद में था। जनपद सीमा में पड़ने वाले कम्हरिया घाट पुल का हवाई सर्वेक्षण होना था। इसके चलते ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।