फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM

विधायक ने सीएम के सामने उठाईं जनसमस्याएं

Sat, 05 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
CM
जहांगीरगंज। आलापुर विधायक अनीता कमल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। विधायक ने बदतर बिजली आपूर्ति, मार्गों की बदहाली समेत विभिन्न समस्याओं को पटल पर रखते हुए निस्तारण की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को अविलंब समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया। हीलाहवाली पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद हरकत में आए बिजली व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विधायक से फोन पर बात कर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधायकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधायकों से उनकी क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान आलापुर विधायक अनीता कमल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आलापुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था बदतर हो चुकी है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ क्षेत्र की जर्जर मार्गों का जिक्र करते हुए पटल पर रखा। बताया कि तेंदुआईकला से राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज से कम्हरिया मार्ग समेत अन्य मार्गों की बदतर हालत से यात्रियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया। हीलाहवाली पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद हरकत में आए पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने विधायक को दूरभाष पर आश्वस्त किया कि तत्काल विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआईकला से राजेसुल्तानपुर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। जहांगीरगंज से कम्हरिया मार्ग का मरम्मत कार्य जल्द करा लिया जाएगा। इसके अलावा नरियांव बावली चौक से माडरमऊ, रामनगर चहोड़ा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित होने के कारण डीएम से वार्ता कर शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसकी पुष्टि अभियंता शशिपाल बौद्ध ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed