{"_id":"62e03492b6da8900cb61fd23","slug":"clear-the-way-for-the-construction-of-a-bypass-of-251-crores-ambedkar-nagar-news-lko6413046160","type":"story","status":"publish","title_hn":"251 करोड़ के बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
251 करोड़ के बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में अंबेडकरनगर बाईपास निर्माण के लिए हाजीपुर मरुई में किसानों से सहमति पत्र लेते अधि
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शहर में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। भूमि अधिग्रहण को लेकर व्याप्त परेशानी काफी हद तक दूर हो जाने से अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर निर्मित होने वाले अंबेडकरनगर बाईपास मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 251 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 12.3 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के निर्माण के लिए लगभग 60 प्रतिशत किसानों ने अपना सहमति पत्र प्रशासन को सौंप दिया है।
जल्द ही अधिग्रहण के लिए जमीन देने वाले काश्तकारों के साथ रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा।
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल के बगल से बसखारी रोड तक 12.3 किमी. लंबे बाईपास निर्माण को अगस्त 2021 में मंजूरी मिली थी। इसके बाद दिसंबर 2021 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसका शिलान्यास किया था। 251 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अंबेडकरनगर बाईपास के निर्माण के लिए 13 राजस्व गांव के 288 गाटे की 34.87 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित किया जाना है।
अधिग्रहण में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रभावित होने वाले 1175 खातेदारों से प्रशासन द्वारा सहमति पत्र लेने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक फोरलेन का निर्माण का कार्य मौजूदा समय में चल रहा है। अकबरपुर नगर में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से बचने के लिए ही अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल से बसखारी मार्ग किमी. 181 तक बाईपास मार्ग निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय के अनुसार अब तक 60 प्रतिशत खातेदारों से सहमति पत्र भरवा लिया गया है। नियमों के तहत 70 प्रतिशत सहमति पत्र पूर्ण होने के बाद ही प्रमुख सचिव राजस्व को रजिस्ट्री के लिए पत्रावली भेजी जाएगी। 10 करोड़ से अधिक राशि की रजिस्ट्री के लिए आयुक्त, जबकि 50 करोड़ से ऊपर की राशि के निबंधन के लिए प्रमुख सचिव राजस्व की अनुमति के बाद ही रजिस्ट्री का कार्य किया जाता है।
शीघ्र होगा रजिस्ट्री का कार्य
70 प्रतिशत खातेदारों से सहमति पत्र मिलने के बाद रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ कर संबंधित खातेदारों को शासन स्तर पर निर्धारित मुआवजा राशि का भुगतान भी किया जाने लगेगा। मुआवजा भुगतान के साथ ही खातेदारों की जमीन का अधिग्रहण बाईपास निर्माण के लिए किया जाने लगेगा।
सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड