{"_id":"619d2e50aa9826087b0628ac","slug":"clean-air-green-air-marathon-run-in-jalalpur-ambedkar-nagar-news-lko605794348","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर में क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर में क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन दौड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में प्रदूषण जागरूकता को लेकर आयोजित मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले युवक-यु?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्रदूषण कम करने के लिए सांसद रितेश पांडेय की पहल पर मंगलवार को जलालपुर में क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी को प्रदूषण कम करने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।
वायु प्रदूषण को रोकने व पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए सांसद रितेश पांडेय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से एक तरफ जहां किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, तो वहीं आम नागरिकों को भी पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जलालपुर तहसील क्षेत्र में नगपुर मोड़ से वाजिदपुर तक मैराथन दौड़ हुई। इसमें लगभग 500 युवक-युवतियों ने भागीदारी की। बाद में 10 युवकों व 10 युवतियों का फाइनल मैराथन दौड़ के लिए चयनित किया गया। फाइनल मैराथन दौड़ 25 नवंबर को अकबरपुर नगर में होगी।
इससे पहले मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर धर्मेंद्र मौर्य, महेंद्र मौर्य, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति से जुड़े अशोक पांडेय ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इस आयोजन के बाद अब 25 नवंबर को जिला मुख्यालय पर फाइनल मैराथन दौड़ का आयोजन होगा।