फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   clash between bjp leader and lekhpal in tehseel

तहसील परिसर में भिड़े लेखपाल व भाजपा नेता

Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
clash between bjp leader and lekhpal in tehseel
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील मुख्यालय परिसर में मंगलवार को लेखपाल व भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। लेखपाल ने जहां भाजपा नेता पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी तो वहीं भाजपा नेता ने लेखपाल संघ के कुछ नेताओं पर अभद्रता करने व मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, एसडीएम ने मामले की गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तहसीलदार सदर को सौंपा। साथ ही तीन दिन में रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के पतौना के लेखपाल सत्यप्रकाश भारती मंगलवार को काम कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच सरखने किशुनीपुर गांव निवासी भाजपा नेता राजेश दुबे वहां पहुंचे। लेखपाल का आरोप है कि राजेश उन पर एक मामले में गलत रिपोर्ट दिए जाने का दबाव बनाने लगे। जब ऐसा करने से इंकार किया तो उन्होंने अभद्रता करते हुए विभिन्न प्रकार की धमकी। मामला बढ़ता इससे पहले ही वहां मौजूद अन्य राजस्वकर्मियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। राजस्वकर्मी ने मामले में केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर भाजपा नेता राजेश दुबे ने आरोप लगाते हुए वे एक मामले में सही रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल सत्यप्रकाश भारती से कह रहे थे। इसी बीच लेेखपाल संघ के कुछ नेता वहां पहुंचे और अभद्रता करने लगे। जब इसका विरोध किया तो दोनों ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया और फिर मारने पीटने लगे। इसी बीच वहां पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने किसी प्रकार हमें बचाया। अकबरपुर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed