फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claims to make Panchayat buildings Wi-Fi made Hawa-Hawai

Panchayat Bhawan: पंचायत भवनों को वाई-फाई बनाने का दावा हवा-हवाई, सिर्फ 100 पंचायत भवनों को मिली सुविधा

Wed, 31 Aug 2022 05:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Claims to make Panchayat buildings Wi-Fi made Hawa-Hawai
पंचायत भवनों को वाई-फाई सुविधा का इंतजार। - फोटो : amar ujala

ग्राम पंचायतों में वाई-फाई सुविधायुक्त बनाने का दावा फिलहाल हवा-हवाई होता नजर आ रहा है। इसका अंदाजा इसी से दिखता है कि जिले की 902 ग्राम पंचायतों के मिनी सचिवालय भवनों में से अब तक सिर्फ सौ भवनों में भी यह सुविधा मुहैया हो पायी है।

विज्ञापन


बीएसएनएल की लापरवाही के चलते अधिकांश पंचायत भवनों में सिर्फ केबल लगाकर ही छोड़ दिया गया है। इससे पंचायत सहायकों को काम काज निपटाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जब तक पंचायत भवन वाई-फाई सुविधा से युक्त नही होते तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत में होने वाले सभी प्रकार के कार्यों की फीडिंग के लिए कंप्यूटर पर पंचायत गेट-वे को अपलोड कराने की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन


पंचायत भवन में तैनात पंचायत सहायक ऑनलाइन स्तर पर संचालित काम कर सकेें, इसके लिए शासन स्तर से प्रत्येक मिनी सचिवालय को वाई-फाई सुविधा से लैस करने का निर्देश दिया गया था। ताकि ग्रामीणों को जरूरी प्रमाणपत्र समेत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ आसानी से दिलवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पंचायत भवन में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था करने के साथ ही प्रत्येक भवन में एक एक पंचायत सहायक की भी तैनाती भी हो चुकी है। इसके बावजूद काम काज में लापरवाही के चलते अब तक भीटी व कटेहरी विकास खंड के मात्र सौ पंचायत भवनों में ही वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो सकी है।

शासन के तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी पंचायत भवनों को वाई-फाई से लैस करने को लेकर बीएसएनएल के जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन बने हैं। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पंचायत भवन शीघ्र ही वाई-फाई से लैस हो सकें, इसके लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को लगातार पत्र भी भेजा जा रहा है।


इसके साथ ही सभी पंचायत सहायकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंचायत गेट-वे कंप्यूटर पर अपलोड कर, मिनी सचिवालय से जुड़े जरूरी काम निपटाएं। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी भी प्रकार की शुल्क राशि का भुगतान नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed