{"_id":"6999f78020c0ea7a06062156","slug":"claims-and-objections-will-be-resolved-today-at-all-polling-station-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151231-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज होगा सभी मतदान केंद्रों पर दावों और आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज होगा सभी मतदान केंद्रों पर दावों और आपत्तियों का निस्तारण
Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और दावे-आपत्तियों के निपटारे के लिए आगामी रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि छह मार्च तय की गई है।
आयोग ने डाटा मिलान न होने वाले 2.84 लाख और नो-मैपिंग वाले 56,280 मतदाताओं को नोटिस जारी किए थे। इनमें से अब तक 2,78,087 मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 62,349 नोटिसों का निस्तारण अभी बाकी है। अब तक नाम जुड़वाने के लिए 66,255 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं, जिनमें 13,305 युवा मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा नाम कटवाने के लिए 1,847 फॉर्म-7 और संशोधन के लिए 21,568 फॉर्म-8 आवेदन मिले हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि रविवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक मतदाता अपने बूथ पर जाकर बीएलओ के पास मौजूद मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि नाम में कोई गलती है, तो फॉर्म-8 भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ वहीं जमा किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता, ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों और स्थानीय प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
18-19 वर्ष की आयु के युवा अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे वहीं जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके लिए Voter Helpline App या चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग करें। किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।