फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants purchased 2702 nomination papers

दावेदारों ने खरीदे 2702 नामांकन पत्र

Tue, 06 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 2702 nomination papers
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को कुल 2702 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए 1275, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 123 पर्चे बिके।
विज्ञापन

जिले में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मतदान होना है। इसके लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। नामांकन प्रक्रिया की तारीख के निकट आने के चलते अब नामांकन पत्रों की बिक्री में भी तेजी आ गई है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 2702 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 123 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 211, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 96, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार भीटी में ग्राम प्रधान पद के लिए 144, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 44 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 44, टांडा में ग्राम प्रधान पद के लिए 165, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 120 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 155, रामनगर में ग्राम प्रधान पद के लिए 152, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 71 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 85, जहांगीरगंज में प्रधान पद के लिए 153, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 55 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 58 पर्चे बिके।
जलालपुर में प्रधान पद के लिए 159, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 88 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 87, भियांव में ग्राम प्रधान के लिए 102, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 73 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 53, बसखारी में ग्राम प्रधान के लिए 65, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 55 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 16 तथा कटेहरी विकास खण्ड में ग्राम प्रधान पद के लिए 124, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 78 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

ऐसे में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 123, ग्राम प्रधान पद के लिए 1276, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 680 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 624 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed