{"_id":"8443f1ca76d14891bb1359a2378ac808","slug":"city-faced-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझा शहर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर लाइलाज हो चुकी जाम की समस्या को लेकर लोगों का मानना हे कि जब तक लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई तय नहीं होगी, तब तक जाम का संकट यूं ही बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा टैक्सी स्टैंडों को निर्धारित स्थान पर ही शिफ्ट करवाने को लेकर ही पुलिस प्रशासन की उदासीनता जाम का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहा, दोस्तपुर चौराहा व पहितीपुर चौराहे पर टैक्सी वाहनों की अनधिकृत ढंग से धमाचौकड़ी ही दिनभर जाम का सबब बनी रहती है।
विज्ञापन
प्रशासन का ध्यान लोगों ने कई बार इस तरफ आकृष्ट कराया, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई। इन्हीं सब का खामियाजा बुधवार को भी लोगों को भुगतना पड़ा। उधर सीओ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरी कदम उठाए गए हैं। कुछ दिनों में सुधार दिखेगा।
विज्ञापन