फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chilliness increased due to westerly wind, people shivered due to cold

Ambedkar Nagar News: पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग

Fri, 13 Dec 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chilliness increased due to westerly wind, people shivered due to cold
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को सभी नौ ब्लॉक में ग्राम चौपाल लगाई गई। अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, तो वहीं उन्हें योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लापरवाही बरतेन पर दो अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल कटेहरी ब्लॉक के बेलापुर फत्तेबाग गांव में लगी चौपाल में पहुंचे। उन्होंने पेंशन, आवास, आयुष्मान कार्ड आदि से वंचित लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से कहा कि वह योजनाओं को लेकर जागरूक रहें। उन्होंने बाद में गांव का भ्रमण किया। नालियां साफ नहीं मिलीं, तो जगह-जगह गंदगी बिखरी दिखी। पंचायत भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो जाने तथा आरआरसी सेंटर मानक के अनुरूप न बनने पर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया।
विज्ञापन

यहां जलजीवन मिशन योजना में भी गड़बड़ी पाई गई। मानक के अनुरूप पाइप न लगाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि आठ माह से काम बंद है। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को संबंधित अवर अभियंता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चौपाल में डीडीओ सुनील तिवारी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें तहसील, ब्लॉक व जिलास्तरीय अधिकारियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed