फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chill of fog in the morning, relief from bright sunshine in the afternoon

Ambedkar Nagar News: सुबह कोहरे की ठिठुरन, दोपहर में चटक धूप से मिली राहत

Thu, 23 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chill of fog in the morning, relief from bright sunshine in the afternoon
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय आसमान में कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई है। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी सुबह के समय सर्दी का मिजाज तल्ख रहा। आसमान में बादल के साथ ही कोहरा छाए रहने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने से कोहरा छट गया। दोपहर के समय धूप निकलने पर ठंड से राहत मिलने लगीं। धीरे-धीरे धूप ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। चटख धूप होने पर लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ा। मौसम साफ होने से शहर के पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ रही। पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 3.9 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed