{"_id":"574b352c4f1c1b6229109112","slug":"children-took-polio-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने पी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने पी पोलियो की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 30 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियों की खुराक देतीं स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 1 हजार 752 बूथों पर रविवार को पांच वर्ष तक के करीब 56.92 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सुबह बूंदाबांदी होने से शुरुआती दौर में अधिकांश बूथों पर आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आई। लोगों ने निकटवर्ती बूथों पर पहुंचकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
विज्ञापन
अभियान सफल बनाने को स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार एक बूथ से दूसरे बूथ का दौरा कर आवश्यक निर्देश दे रही थीं। सीएचसी टांडा में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सीएमओ डॉ. जेआर चंद्रा ने पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक देकर की। कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है। इसे जड़ से निपटाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन
जब तक सभी मिलकर इस अभियान में नहीं शामिल होंगे, तब तक देश को पोलियो मुक्त नहीं किया जा सकता। कहा कि अभी भी कुछ लोगों में पोलियो की खुराक को लेकर विभिन्न प्रकार का संदेह है। ऐसे लोगों को पोलियो के बारे में जानकारी देनी होगी, जिससे उनमें फैली भ्रांतियां दूर हो सकें।
विज्ञापन
उधर टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान ने टांडा सीएचसी पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। उन्होंने सभी लोगों से बीमारी को जड़ से मिटाने का आहवान किया। इस मौके पर डा. अनिल कुममार व अन्य लोग मौजूद रहे।
अकबरपुर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार, बीएसए जेएन सिंह, डा. सुभाषचंद्र, आरपी यादव, विनोद सिंह की मौजूदगी में सभासद बेबी तबस्सुम ने बच्चों को पोलियो की खुराक दी।