फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children showed the view of changing Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: बच्चों ने दिखाया बदलते अंबेडकरनगर का नजारा

Sun, 16 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 16 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Children showed the view of changing Ambedkar Nagar
शिवबाबा धाम में श्रवण क्षेत्र महोत्सव में सम्मानित किए गए लोग।
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शिव बाबा धाम परिसर में चल रहे श्रवण क्षेत्र महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह को श्रवण क्षेत्र रत्न 2025 के सम्मान से विभूषित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी व आयोजक डॉ. अनुपम पांडेय ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्रवण क्षेत्र महोत्सव में विभिन्न स्कूलों की ओर से अपना अंबेडकर, बदलता अंबेडकरनगर थीम पर विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल को भगवान श्री राम प्रतिमा के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। संत पीटर इंटर कॉलेज को सैनिक, राम मंदिर व समुद्र मंथन के मॉडल के दूसरे स्थान पर चुना गया। मां ब्रह्मा देवी इंटर कॉलेज अकबरपुर को रायफल से राफेल तक व गोमती पब्लिक स्कूल महरुआ को श्रवण क्षेत्र का मॉडल बनाने के लिए तृतीय पुरस्कार मिला। प्रदूषण नियंत्रण के मॉडल बनाने के लिए सर्वजीत प्रजापति को चौथा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण क्षेत्र गौरव सम्मान 2025 में स्वास्थ्य सेवा के लिए डॉ. आलोक पांडेय, शिक्षा में श्रेयसी सिंह प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। रामदेव जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हंसराज को भी यह सम्मान मिला। तकनीकी शिक्षा में आईआईटी अंबेडकरनगर के डॉ. सुधाकर त्रिपाठी, कला में शिवम प्रजापति, समाजसेवा में धर्मवीर बग्गा, साहित्य में अभय सिंह निर्भीक, पर्यावरण में रीता प्रकाश मणि कर्णिका, शासकीय में सफाई कर्मचारी मन्नू, खेल में कुमकुम को प्रदेश स्तरीय छह सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक पाने के लिए सम्मानित किया।

इसके अलावा श्रवण क्षेत्र शिखर सम्मान से अपराजिता शांडिल्य, सौरभ शुक्ला, अनादि उपाध्याय, सत्यम गौड़, आदित्य जायसवाल, आदर्श वीर श्रीवास्तव, संगम पांडेय, विनोद मिश्र, प्रसून पांडेय समेत 20 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम व्यवस्थापक दिलीप सिंह, संचित चतुर्वेदी, कमलेश श्रीवास्तव, डॉ. हरीश सिंह, गिरीश चतुर्वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed