फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children's vaccination campaign started at 10 centers

10 केंद्रों पर शुरू हुआ बच्चों का टीकाकरण अभियान

Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Children's vaccination campaign started at 10 centers
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में किशोरों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते डीएम सैमुअल पॉल एन- संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस से पूरी तरह से जंग जीतने के लिए बुधवार को 12 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाए जाने का अभियान प्रारंभ हुआ। जिला अस्पताल के अलावा सभी नौ सीएचसी पर अभियान चलाकर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में अभियान का शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन ने करते हुए कहा कि जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके, इसके लिए प्रशासन का बढ़ चढ़कर सहयोग करें। न सिर्फ अपने बच्चों को टीका लगवाएं बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप जिले को टीका लगाने का जो लक्ष्य मिला है, उसे समय रहते शत-प्रतिशत पूरा कर लें। शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके, इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी करें।
विज्ञापन

डीएम ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि कोरोना से पूरी तरह जंग जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। न सिर्फ अपने बच्चों को टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है। इस दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. संजय वर्मा, यूनीसेफ, डब्ल्यूएचओ के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उधर सीएचसी कटेहरी में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. गौतम मिश्र, सहायक समीक्षा अधिकारी अवधेश शर्मा, उमाशंकर सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, सुनील कुमार, उर्मिला देवी, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल के साथ ही सभी नौ सीएचसी पर टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। जिले को 1 लाख 1 हजार 574 बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। शुरुआती दौर में सभी सीएचसी पर अभियान चल रहा है। आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों में भी शिविर के माध्यम से टीका लगाया जाएगा।

बच्चों को लग रही कोर्बेवैक्स
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स की डोज दी जा रही है। उन बच्चों को ही कोर्बेवैक्स की डोज दी जा रही है, जिनकी जन्मतिथि जनवरी 2008 से 15 मार्च 2010 के बीच में है। बताया कि जो टीका बच्चों को लग रहा है, उसमें एक वॉयल में 20 बच्चों को डोज दी जा रही है, जबकि को वैक्सीन व कोविशील्ड के एक वॉयल में 10 डोज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed