फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children and parents protested against the removal of the headmaster

Ambedkar Nagar News: प्रधानाध्यापक को हटाए जाने पर बच्चों और अभिभावकों ने किया विरोध

Sat, 27 Sep 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Children and parents protested against the removal of the headmaster
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानाध्यापक को हटाए जाने के विरोध में ज्ञापन देने आए बच्चे व अभिभावक।
अंबेडकरनगर। प्राइमरी पाठशाला मदारपुर टांडा के प्रधानाध्यापक बाबू सुधीर रंजन धीरज को हटाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बच्चों व अभिभावकों का कहना शिक्षकों के तहत की गई शिकायत गलत है। कुछ शिक्षक कूटरचित तरीके से चारित्रिक हनन जैसे आरोप लगाकर उन्हें हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि प्रधानाध्यापक से भोजन, यूनीफार्म, बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर अभिभावक निश्चिंत रहते हैं। इनके बच्चे नवोदय विद्यालय परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण करते हैं। प्रधानाध्यापक को वापस विद्यालय में भेजने का अनुरोध करते हुए उचित निर्णय लेने की मांग। साथ ही ऐसा न करने पर बीएसए कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। इस दौरान अभिभावक अज्ञाराम, अच्छेलाल, राजकरन व छात्र अदनान, आदर्श, शेखर व अन्य मौजूद रहे। बीईओ मनीषा ओझा ने बताया कि प्रधानाध्यापक व शिक्षकों दोनों ने आपसी विवाद की शिकायत की थी, जिसमें प्रारंभिक जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच पूरी होने तक उन्हें प्राथमिक विद्यालय गौहनिया टांडा से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed