{"_id":"607c7a6f8ebc3ec369764a6f","slug":"child-killed-four-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko5747894187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से बालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से बालक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले मेें अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक की मौत हो गई, वहीं, वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युतनगर चौकी के सामने हुए हादसे मेें बालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के विजयी का परिवार यहां मजदूरी करता है। रविवार को उसका पुत्र वीर (10) टांडा की तरफ जा रही तेज रफ्तार जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बालक को एनटीपीसी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि दिवंगत के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर गांव निवासी रामसुमेर (65) रविवार को सुबह पैदल ही गांव के निकट सड़क पार कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सुनील (22) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर तिराहे के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, टांडा कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनीस (24) देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय मोहल्ले के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा निवासी आलोक कुमार (35) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।