Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chief Minister's approval, Katehari bypass will be constructed with 63.33 crores

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री की लगी मुहर, 63.33 करोड़ से बनेगा कटेहरी बाईपास

Sun, 12 Jan 2025 07:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's approval, Katehari bypass will be constructed with 63.33 crores
अंबेडकरनगर-अयोध्या राजमार्ग पर कटेहरी बाइपास के नाम लेवलिंग करती मशीन।
प्रमन श्रीवास्तव
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले को अयोध्या, आजमगढ़ और बहराइच को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे 30 पर कटेहरी में बहुप्रतीक्षित बाईपास के निर्माण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। करीब 63.33 करोड़ से निर्माण कराया जाएगा।

पहली किस्त के रूप में 22 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं। अब लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से बाईपास के लिए जमीन जुटाने से लेकर अन्य तैयारियों को पूरा करना शुरू कर दिया गया है। इस बाईपास के निर्माण से तीन जनपदों के लाखों लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से अयोध्या-बहराइच जाने वाले स्टेट हाईवे पर कटेहरी कस्बे में जाम की समस्या काफी पुरानी है। स्टेट हाईवे का जब चौड़ीकरण शुरू कराया गया तो स्थानीय लोगों ने कस्बे की सड़क चौड़ी करने के बजाय बाईपास बनाए जाने की मांग उठानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुद्दा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी छाया रहा था। उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए तो उनके सामने भी यह समस्या उठाई गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र मंजूरी का आश्वासन दिया था। डीएम अविनाश सिंह की ओर से चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बाईपास का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी देते हुए पहली किस्त भी आवंटित कर दी है। करीब 3800 मीटर लंबे इस टू लेन बाईपास की चौड़ाई 10 मीटर होगी।

7.49 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

यह बाईपास एनएच 30 के चैनेज 162.100 से निकलकर कटेहरी बाजार के दक्षिण होते हुए पुन: बहराइच, फैजाबाद, आजमगढ़ मार्ग के चैनेज 165.500 पर जाकर मिलेगा। इससे गौराबसंतपुर, प्रतापपुर चमुर्खा व तिवारीपुर गांव के लोग प्रभावित होंगे। इन गांवों के किसानों की 7.49 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा, जिसमें 31.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

कटेहरी बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिलने के साथ बजट भी आवंटित हो गया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। -अविनाश सिंह, जिलाधिकारी

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed