फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   chemical physics practical exam

Ambedkar Nagar News: कहीं रसायन तो कहीं भौतिक विज्ञान की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Mon, 29 Jan 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
chemical physics practical exam
अंबेडकरनगर। जिले के 274 इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को भी हुई। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने कहीं रसायन तो कहीं भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अलग-अलग कॉलेज में पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा का जायजा लिया। उधर मुख्य परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच जोनल व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में 25 जनवरी से प्रारंभ हुईं। एक फरवरी तक होने वाली परीक्षा के बीच सोमवार को ज्यादातर कॉलेजों में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान के अलावा कई अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, लोरपुर स्थित अकबरपुर पब्लिक स्कूल समेत कई अन्य कॉलेजों में सोमवार को इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा दी। मालूम हो कि जिले के 274 कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। इसके लिए 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सोमवार को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अलग-अलग कॉलेजों में पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात हुए मजिस्ट्रेट
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा होगी । इसके लिए 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पांच जोनल, 27 सेक्टर व 116 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही छह सचल दल का भी गठन कर दिया गया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सुचारु रूप से प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं। बोर्ड परीक्षा को भी बेहतर ढंग से निपटाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed