{"_id":"675b1dbb979a7db7d503e17d","slug":"checking-campaign-against-school-vehicles-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126098-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूल वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूल वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
- दो वाहन सीज, छह का चालान
अंबेडकरनगर। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। यात्री एवं मालकर अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दो गाड़ियों को परमिट व बीमा नहीं होने के कारण बसखारी में सीज किया गया। छह गाड़ियों का चालान किया गया।
बसखारी क्षेत्र में डॉ. एमएल सेठ चिल्ड्रेन एकेडमी के एक वाहन, डीएवी कॉलेज के तीन वाहनों का चालान एवं वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल बसखारी के दो वाहनों का परमिट एवं बीमा न होने के कारण सीज कर दिया गया। यात्री एवं मालकर अधिकारी ने बताया कि स्कूल वाहनों को लेकर यह अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान 10 बाइक चालकों के हेलमेट नहीं लगाए जाने के कारण उनसे जुर्माना वसूला। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व एक स्कूल वाहन पलट गया था, इसमें कई छात्रों को चोट आई थी। (संवाद)