फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cheating of 10 lakhs in the name of giving job

Ambedkar Nagar News: नौकरी देने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 10 lakhs in the name of giving job
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरहुरपुर में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर गाजीपुर निवासी युवक के साथ 10 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने सुरहुरपुर निवासी अनुपम कुमार पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के मेहरौर निवासी आतिश कुमार राय ने बताया कि आरोपी अनुपम ने स्वयं विद्यालय प्रबंधक बनकर उसके पिता से 5-5 लाख रुपये के दो चेक के माध्यम से विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2018 में 10 लाख रुपये लिए थे। काफी समय बाद उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके चलते उसकी विद्यालय में नियुक्ति नहीं हो सकी। इस पर उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। टाल मटोल के बाद वर्ष 2019 में 45 हजार व 2023 में 50 हजार रुपये वापस किए गए। शेष पैसे वापस नहीं किया जा रहे हैं। काफी दिन से उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed