फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CHC gets three doctors, patients will get relief

Ambedkar Nagar News: सीएचसी को मिले तीन चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 03 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
CHC gets three doctors, patients will get relief
बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में लगी मरीजों की भीड़ 
बलरामपुर। तुलसीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लंबे समय से चल रही चिकित्सकों की कमी अब दूर होने जा रही है। अमर उजाला द्वारा 20 अगस्त को प्रकाशित खबर के प्रभाव के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और दो नए चिकित्सकों की तैनाती के साथ एक महिला चिकित्सक की वापसी कर दी गई है।
विज्ञापन


46 बेड, चिकित्सक सिर्फ दो शीर्षक से छपी खबर में तुलसीपुर सीएचसी में मरीजों की भीड़ और डॉक्टरों की कमी को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर के बाद सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने संज्ञान लेते हुए एमबीबीएस चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश मौर्य और डॉ. अमित वर्मा की तैनाती की। साथ ही डॉ. सौम्या नायक, जो पहले तुलसीपुर में कार्यरत थीं, उन्हें उतरौला सीएचसी से पुनः तुलसीपुर भेजा गया है। अब तुलसीपुर सीएचसी में अधीक्षक सहित कुल चार चिकित्सक तैनात हो गए हैं, जिससे ओपीडी में मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तुलसीपुर सीएचसी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में कार्य कर रहा है। यहां रोजाना 300 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई तैनातियों के बाद इलाज की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed