फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Changes in 10 polling stations of three assembly constituencies

तीन विधानसभा क्षेत्र के 10 मतदान केंद्रों में बदलाव

Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Changes in 10 polling stations of three assembly constituencies
अंबेडकरनगर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम ने बुधवार को मतदेय स्थल संशोधन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कटेहरी, टांडा व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों में हुए संशोधन को लेकर जानकारी साझा की। कहा कुछ दिक्कतों के चलते इन मतदेय स्थलों में संशोधन किया गया है, जिससे मतदाताओं व मतदानकर्मियों को मतदान के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के कुछ विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों में बदलाव किया गया है। कटेहरी 277 विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महुवारी से संशोधित करके प्राथमिक विद्यालय महुवारी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय महुवारी प्रथम पूर्वी कक्ष से कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महुवारी पूर्वी कक्ष, प्राथमिक विद्यालय महुवारी प्रथम अतिरिक्त कक्ष से कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महुवारी अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक विद्यालय महुवारी प्रथम पश्चिमी कक्ष से कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महुवारी पश्चिमी कक्ष कर दिया गया है। आलापुर विधानसभा क्षेत्र 279 में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखपुर मलपुरा पूर्वी कक्ष से इसी विद्यालय के उत्तरी कक्ष, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखपुर मलपुरा मध्य कक्ष से प्राथमिक विद्यालय शेखपुर मलपुरा दक्षिणी कक्ष, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखपुर मलपुरा पश्चिमी कक्ष से पंचायत भवन समुदा संशोधित कर दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 281 अकबरपुर में सुमित्रा जेतली शिव शंकर टंडन उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय अकबरपुर मध्य दो से डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर कक्ष संख्या 10, सुमित्रा जेतली शिवशंकर टंडन उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय अकबरपुर मध्य तीन से डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर कक्ष संख्या 11 कर दिया गया है। सुमित्रा जेतली शिवशंकर टंडन उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय अकबरपुर पूर्वी कक्ष से डॉ गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर कक्ष 12 में संशोधित कर दिया गया है। एडीएम द्वारा दी गई इस जानकारी पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से संशोधन पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed