{"_id":"5e0b83858ebc3e881b4c3868","slug":"chaking-of-viral-video-ambedkar-nagar-news-lko5005981165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी में हटाए गए तहसीलदार का ऑडियो हुआ वॉयरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी में हटाए गए तहसीलदार का ऑडियो हुआ वॉयरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। घूसखोरी का वीडियो वॉयरल होने के बाद अकबरपुर तहसीलदार पद से हटाए गए गिरिवर सिंह का एक आडियो मंगलवार को वायरल हो गया। तहसीलदार के विरुद्ध पहले से ही जिला प्रशासन ने जांच बिठा दी है। इस ऑडियो को भी अब उस जांच में शामिल कर लिया जाएगा।
एक दिन पहले तहसीलदार अकबरपुर गिरिवर सिंह का एक वीडियो वॉयरल हुआ था, जिसमें वे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते देखे गए। वॉयरल हुए वीडियो में तालाब का पट्टा न करने के नाम पर तहसीलदार लेनदेन करते तथा लंबी बात करते देखे गए थे। वीडियो वॉयरल होते ही जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गिरिवर सिंह को तत्काल अकबरपुर तहसीलदार पद से हटाते हुए कलेक्ट्रेट के भूलेख अनुभाग से संबद्ध कर दिया।
इस बीच मंगलवार को तहसीलदार गिरिवर सिंह का एक ऑडियो वॉयरल हुआ, जिसमें प्रेम विश्वकर्मा नामक व्यक्ति द्वारा उनसे शहीद सैनिक बजरंगी के लिए भूमि आवंटन तथा उसके बाद आ रही अड़चनों पर बातचीत की जा रही है। उसमें प्रेम ने उनसे लेनदेन के बारे में बात की। तहसीलदार ने ऑडियो में यूं तो किसी भी तरह के लेनदेन के बारे में कोई चर्चा नहीं की, लेकिन यह कहते सुने गए कि मैं फोन पर कोई बात नहीं करूंगा। आप मुझसे आकर मिलिए। मैं पूरी मदद करूंगा।
विज्ञापन
उधर यह ऑडियो वॉयरल होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर अहम लोगों ने तहसीलदार के विरुद्ध केस दर्ज कराने की मांग की है। उधर तहसीलदार गिरिवर सिंह ने कहा कि बातचीत पूरी तरह सामान्य है। उसमें कोई भी तथ्य आपत्तिजनक नहीं है। उधर डीएम राकेश कुमार मिश्र नेे कहा कि तहसीलदार के विरुद्ध पहले से ही जांच कराई जा रही है। जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसमें शामिल कर लिए जाएंगे।