फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CGST team sealed the house of gutkha trader

गुटखा कारोबारी का घर सीजीएसटी टीम ने किया सील

Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CGST team sealed the house of gutkha trader
अंबेडकरनगर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर महानिदेशालय (सीजीएसटी) टीम ने गुटखा व्यापारी के घर को तलाशी के लिए सील कर दिया। परिवार के सदस्यों के पहुंचने पर शुक्रवार को सील खोल कर बाकायदा तलाशी ली गई। लाखों की नकदी मिलने की खबर है। परिजनों का कहना है कि जो नकदी बरामद हुई है, वह वैध है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर चौक में गुटखे का कारोबार करने वाले वसीम के घर दो दिन पहले सीजीएसटी टीम ने छापा मारा था। उसके बाद से ही चौक स्थित उनकी दुकान नहीं खुल पाई। गुटखा कारोबारी को वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री अहमद हसन का रिश्तेदार बताया जाता है।
विज्ञापन

छापा मारने की खबर पहले दिन सिर्फ अमर उजाला के हाथ लगी थी। इस बीच खबर यह है कि सीजीएसटी टीम ने अधिकृत छापेमारी 30 दिसंबर से बताई है। इसमें कहा गया कि तलाशी वारंट के आधार पर टीम घर पहुंची तो कोई नहीं मिला। इस पर घर को सील कर दिया गया। इस बीच शुक्रवार को परिवार के सदस्य पहुंचे तो सील खोल दी गई। इसके बाद ली गई तलाशी में लाखों की नकदी बरामद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तीन दिन से चल रही छापे की कार्रवाई से यह उम्मीद जताई जा रही है कि टीम के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। कई प्रकार की गड़बड़ी पकड़े जाने की अटकलें हैं। हालांकि परिजनों का कहना है कि सभी अटकलें फर्जी हैं। सब कुछ वैध और नियमानुसार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed