फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Certificates given to 38 Divyang

38 दिव्यांगों को दिए गए प्रमाणपत्र

Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Certificates given to 38 Divyang
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में पंजीयन कराते दिव्यांग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 38 दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही उनसे आह्वान किया गया कि वे इस प्रमाणपत्र की मदद से उनके उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन

दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाता है। यह क्रम सोमवार को भी चला। डॉ. अजीत व डॉ. पंकज की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में प्रमाणपत्र के लिए सुबह से ही दिव्यांगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे जब शिविर का शुभारंभ हुआ, तब तक 42 दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर चुके थे।
विज्ञापन

रामसुभग व एसके पांडेय ने बताया कि जांच के बाद पात्र पाए गए 38 दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने दिव्यांगों से आह्वान किया कि शासन की ओर से उनके उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका समुचित लाभ उन्हें मिल सके, इसके लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र जरूर बनवाएं। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र के आधार पर योजनाओं का बढ़-चढकर लाभ उठाएं। इसमें उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल हो तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed