फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Central Teacher Eligibility Test will be held at 18 centers from today

Ambedkar Nagar News: 18 केंद्रों पर आज से होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

Fri, 13 Dec 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Central Teacher Eligibility Test will be held at 18 centers from today
पिलखुवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार और अव्यवस्थाएं मिलने पर अपर निदेशक मुरादाबाद डॉ. ऋृतु काठियान ने नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी। टीम ने अभिलेखों की जांच करने के साथ-साथ दवा लेने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बात की।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम मुरादाबाद मंडल की अपर निदेशक डॉ. ऋृतु काठियान के नेतृत्व में पबला रोड स्थित सीएचसी पहुंची। बिना पूर्व सूचना अचानक टीम के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों के साथ अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। टीम ने सबसे पहले लेबर (प्रसव) कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेख खंगाले, अभिलेख पूरे नहीं मिलने और प्रसव कम होने पर टीम ने नाराजगी जताते सुधार की चेतावनी दी। इसके उपरांत टीम ने ओपीडी कक्ष, परिसर, भंडार ग्रह (स्टॉक रूम) का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाएं पाए जाने पर नाराजगी जताते सुधार की चेतावनी दी। टीम में गाजियाबाद से डॉ. अपूर्वा, हापुड़ से डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


अच्छे अंक वाले अस्पताल को शासन से मिलती है धनराशि
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम अस्पताल का निरीक्षण कर अंक देती है। प्रदेश में बेहतर अंक वाले अस्पतालों को कायाकल्प के लिए शासन से धनराशि प्रदान की जाती है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed