फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CDO settled the problem of villagers

सीडीओ ने निस्तारित कराई ग्रामीणों की समस्या

Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
CDO settled the problem of villagers
अंबेडकरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में मिली शिकायत का निस्तारण करने मुख्य विकास अधिकारी बुधवार देर शाम कटरिया याकूबपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि कटरिया याकूबपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास मार्ग प्रस्तावित है। अंडरपास मार्ग बनने से जलभराव का संकट उत्पन्न हो जाएगा। ऐसे में अंडरपास निर्माण के साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। सीडीओ घनश्याम मीणा के साथ पहुंचे अभियंताओं ने बताया कि अब इस तरह निर्माण होगा कि जलभराव की समस्या नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में कटरिया याकूबपुर निवासी हर्षवर्धन व विश्वनाथ प्रताप ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि कटरिया याकूबपुर के लेवल रेलवे क्रॉसिंग 5 सी पर अंडरपास प्रस्तावित है। इस अंडरपास के निर्माण से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते प्रशासन नागरिकों को समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

समाधान दिवस में की इस शिकायत के निस्तारण के लिए बुधवार देर शाम सीडीओ घनश्याम मीणा कटरिया याकूबपुर गांव पहुंचे। उनके साथ अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड शंकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टांडा, सहायक मंडल अभियंता उत्तर रेलवे जौनपुर भी मौजूद रहे। सहायक मंडल अभियंता रेलवे जौनपुर ने मौके पर बताया कि अंडरपास बनाए जाने के बाद किसी प्रकार की जलभराव की समस्या नहीं होगी, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों द्वारा भरोसा दिलाए जाने पर ग्रामीण संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed