{"_id":"632e01ed15378b6eb41fe54e","slug":"cc-road-quality-not-found-right-ambedkar-nagar-news-lko649780979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक नहीं मिली सीसी रोड की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक नहीं मिली सीसी रोड की गुणवत्ता
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अपर जिलाधिकारी राजस्व ने शुक्रवार को टांडा नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। गुणवत्तापरक काम कराने का निर्देश दिया। विंध्यवासिनी कॉलोनी से होते हुए नगर पालिका कार्यालय गेट तक बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर फटकार लगायी। कहा कि अविलंब गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। यदि शिकायत मिली या फिर निरीक्षण के दौरान इसमें सुधार न दिखा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया इसके बाद मीरानपुरा मोहल्ला पहुंचे। वहां सीसी रोड पर दो जगह मानक के विपरीत ब्रेकर निर्माण पाया। दोनों स्थानों पर ब्रेकर की ऊंचाई कम करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिक ऊंचाई होने के चलते भी कई बार वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं और हादसा हो जाता है। ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ गली-मोहल्लों में बनने वाले सीसी मार्गों पर ब्रेकर बनवाते समय उसके मानक का भी पूरा ख्याल रखा जाए जिससे सुचारु आवागमन में वे बाधक न बनें।
इसके बाद उन्होंने अलीगंज मोहल्ला दक्षिण में अलीगंज चौराहे से मोहम्मद शाहिद के मकान तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का भी निरीक्षण किया। नाली के ढलान को और ठीक करने का निर्देश दिया। फत्तूपट्टी मोहल्ले में सिटकहां शौचालय से हाशिम के मकान तक चल रहे इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर कार्य मानक के अनुरूप मिला।
विज्ञापन
इसी मोहल्ले में गुड्डू मिश्र के घर से घूरनशाह बाबा तक नालो के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को कहा। एडीएम ने कहा कि मौजूदा समय में चल रहे इन कार्यों के पूरा होने पर एक बार फिर वे इनके स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। यदि कार्य में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम टांडा दीपक वर्मा, अवर अभियंता समेत कई सभासद मौजूद रहे।