फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CBSE exams begin at three centers

तीन केंद्रों पर शुरू हुई सीबीएसई परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 10:53 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 01 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार से सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ हुई। हाईस्कू ल व इंटरमीडिएट के 1 हजार 41 परीक्षार्थियों के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन मंगलवार को हाईस्कूल की इंफारमेशन टेक्नोलॉजी व इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक  इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई। पूर्व के वर्षों में मात्र एक ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे, लेकिन इस वर्ष विद्यालयों एवं परीक्षार्थियों की संख्या बढने पर इस बार तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार टांडा तहसील अन्तर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल में हेरा पब्लिक स्कूल हंसवर, डालीमस विद्युतनगर, विवेकानंद शिशुकुंज विद्युतनगर, डीएवी एकेडमी टांडा व आरएबी पब्लिक स्कूल इल्तिफातगंज विद्यालयों का सेंटर है। प्रधानाचार्य बीएम उपाध्याय ने बताया कि इंटरमीडिएट के 389 व हाईस्कूल के 156 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। इनमें से कुल 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किए रखा।
विज्ञापन


मंगलवार को साढ़े 10 बजे प्रारंभ हुई परीक्षा में हाईस्कूल की इंफारमेशन टेक्नोलॉजी व इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा थी। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 28 कक्ष निरीक्षकों को लगाया गया था।  इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय सिझौली में डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर, रेडियंट कालेज जलालपुर के इंटरमीडिएट के 288 व हाईस्कूल के 166 तथा डालीमस कालेज विद्युतनगर में आरएबी पब्लिक स्कूल इल्तिफातगंज के हाईस्कूल के 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed