UP News: सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत तीन को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, ले गई अपने साथ
सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत तीन को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़ने के बाद टीम तीनों को अपने साथ ले गई। इनसे पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे फाटक से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये की मांग कर रहे अकबरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस गौतम को शुक्रवार की शाम लखनऊ से आई सीबीआई की स्पेशल एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।
टीम ने इंस्पेक्टर के साथ हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और बिचौलिए कमलेश कुमार सोनकर को भी दबोचा है। सीबीआई की टीम फिलहाल तीनों लोगों से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व रेलवे के फाटक से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई थी।
इस मामले को रफा दफा करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक से 60 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन पीड़ित ने तंगहाली का हवाला देकर 50 हजार रुपए में बात पक्की की थी। बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपए पीड़ित ने आरपीएफ को दे भी दिए थे, लेकिन बाकी पैसे देने से पहले प्रकरण की शिकायत सीबीआई से कर दी थी। शुक्रवार को शेष 40 हजार लेते आरपीएफ इंस्पेक्टर को टीम ने दबोच लिया। मामले की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एसीएस वाराणसी बीपी सिंह भी अकबरपुर आए।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी में दो दिन बाद रफ्तार पकड़ेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश; जानें ताजा अपडेट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.