{"_id":"5e2c7f538ebc3e4b2033a53c","slug":"casuality-with-baby-ambedkar-nagar-news-lko505040899","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बच्ची की कुएं में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही बच्ची की कुएं में गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में एक बच्ची की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पर इब्राहिमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर टांडा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव निवासी बालकृष्ण के घर शनिवार अपराह्न करीब उस समय चीख-पुकार मच गई, जब उनकी तीन वर्षीय पुत्री खेलते समय घर के सामने स्थित कुंए में गिर गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच घटना की सूचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी गई।
एसओ इब्राहिमपुर संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुंए से बच्चों को निकालने में पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों की मदद की। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर टांडा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर गांव चले गए। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।